Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ 1 लाख की इनामी महिला नक्सली को मिली पुनर्वास राशि, मुख्यधारा में लौ...
1 लाख की इनामी महिला नक्सली को मिली पुनर्वास राशि, मुख्यधारा में लौटने पर सरकार ने दिए ₹50 हजार
छत्तीसगढ़

1 लाख की इनामी महिला नक्सली को मिली पुनर्वास राशि, मुख्यधारा में लौटने पर सरकार ने दिए ₹50 हजार

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाली 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली उर्मिला गावड़े को शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस कप्तान ने सौंपी।

पुलिस के अनुसार, उर्मिला गावड़े रावघाट एलओएस की सदस्य रही है। वह माओवादी संगठन की विचारधारा, आंतरिक मतभेद, उपेक्षा तथा ग्रामीणों और आदिवासियों पर होने वाले अत्याचारों से परेशान थी। ऑपरेशन प्रयास और पुलिस के जनसंपर्क अभियान से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई. पी. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं और नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उर्मिला गावड़े को प्रोत्साहन राशि के साथ पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली अन्य सभी सुविधाएं भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।