Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्...
10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
छत्तीसगढ़

10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

Mor Anchal Desk 09 August 2026
Share :

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है।

इन रास्तों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

इंडोर स्टेडियम → गणेश मंदिर तिराहा → बूढ़ापारा बिजली ऑफिस → नगर निगम भवन के सामने रोड → महिला थाना चौक → फायर ब्रिगेड चौक → सुभाष स्टेडियम।

इस दौरान यात्रा मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

1. बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर

परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग।

2. शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर

बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग।

3. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर

कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक।

4. कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर

सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट।

तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग

यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें—

बूढ़ा तालाब गार्डन

इंडोर स्टेडियम के पीछे का मैदान

बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ

महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल शामिल हैं।

पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के बाद लोग पैदल इंडोर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। जरूरी यात्रा होने पर निर्धारित डायवर्सन मार्गों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।