Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम मनोरंजन 24 जून को मनाया जाएगा बलौदाबाजार प्रेस क्लब का पंजीयन स्थापना दिवस ...
24 जून को मनाया जाएगा बलौदाबाजार प्रेस क्लब का पंजीयन स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह
मनोरंजन

24 जून को मनाया जाएगा बलौदाबाजार प्रेस क्लब का पंजीयन स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह

Mor Anchal Desk 22 June 2026
Share :

24 जून को मनाया जाएगा बलौदाबाजार प्रेस क्लब का पंजीयन स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह 

कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा सहित गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक इंद्र साव, संदीप साहू आदि कई वृरिष्ठ होंगे शामिल 

जिलेभर से लगभग 100 पत्रकारो का होगा सम्मान

बलौदाबाजार

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के सम्मान, एकता और पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण को समर्पित बलौदाबाजार प्रेस क्लब का स्थापना दिवस इस वर्ष 24 जून 2026, बुधवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि प्रदेश सरकार के राजस्व आपदा व पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा एवं अध्यक्षता करेंगे नरेश गनशानी अध्यक्ष बलौदाबाजार प्रेस क्लब साथ ही गौरीशंकर अग्रवाल पुूर्व विधानसभा अध्यक्ष, इंद्र साव विधायक भाटापारा, संदीप साहू विधायक कसडोल, अध्यक्ष जिला पंचायत आकांक्षा जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका अशोक जैन, भारत स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव होंगे विशेष अतिथि, स्थानीय जिला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में जिले भर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।

शाम 5 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन को लेकर पत्रकार जगत में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बलौदाबाजार प्रेस क्लब द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं और आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का उद्देश्य केवल संगठन का वार्षिक उत्सव मनाना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के प्रति सम्मान व्यक्त करना, मीडिया कर्मियों के योगदान को रेखांकित करना और समाज में उनकी भूमिका को नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों के साथ-साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं स्वतंत्र पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

समारोह का मुख्य आकर्षण पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट, निष्पक्ष और जनहितकारी कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान होगा। ऐसे पत्रकार जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सत्य को सामने लाने और समाज की आवाज़ बनने का कार्य किया है, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि यह सम्मान न केवल पत्रकारों के योगदान को रेखांकित करेगा, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, बदलते मीडिया परिदृश्य, डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारियों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में मीडिया की भूमिका पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे और पत्रकारिता के भविष्य पर सार्थक चर्चा होगी।

बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने अपने संदेश में कहा है कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। वे जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के योगदान का सम्मान करना पूरे समाज का दायित्व है।

 

Tags :