Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ ₹43 करोड़ के ओवरब्रिज का विरोध तेज, सैकड़ों लोगों ने काली पट्टी बां...
₹43 करोड़ के ओवरब्रिज का विरोध तेज, सैकड़ों लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

₹43 करोड़ के ओवरब्रिज का विरोध तेज, सैकड़ों लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

दुर्ग। दुर्ग जिले के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित करीब 43 करोड़ रुपये की लागत वाले ओवरब्रिज के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। अग्रसेन चौक के पास सैकड़ों की संख्या में रहवासी और व्यापारी एकत्रित हुए तथा काली पट्टी बांधकर परियोजना का विरोध जताया। व्यापारियों ने भी दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आधे शटर गिराकर प्रदर्शन का समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पहले से ही सीमित चौड़ाई का है। ऐसे में ओवरब्रिज के पिलर बनने से सड़क और संकरी हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं की आशंका और स्थानीय व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। लोगों का यह भी कहना है कि इस परियोजना को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनाया जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित ओवरब्रिज को सेक्टर-7 से नेहरू नगर को जोड़ने वाले ब्रिज से जोड़ते हुए केपीएस चौक तक ले जाने की योजना है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर ओवरब्रिज की आवश्यकता नहीं है।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मौके पर पहुंचे और लोगों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय नागरिकों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा तथा ओवरब्रिज को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का प्रयास किया जाएगा।

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक योजना में आधिकारिक बदलाव नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।