अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम पूरी तरह बदल हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण कई जगह तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
किन इलाकों में ज्यादा असर?
मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायगढ़ और आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
रायपुर में क्या रहेगा हाल?
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले 3 दिन का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है।