Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ अभनपुर के आरा मिल में साल लकड़ी का बड़ा खेल, कोरबा से लाई गई 8–10 ल...
अभनपुर के आरा मिल में साल लकड़ी का बड़ा खेल, कोरबा से लाई गई 8–10 लाख की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़

अभनपुर के आरा मिल में साल लकड़ी का बड़ा खेल, कोरबा से लाई गई 8–10 लाख की लकड़ी जब्त

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र में वन विभाग ने साल लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। कार्रवाई के दौरान अभनपुर स्थित एक आरा मिल से करीब 20 घन मीटर साल लकड़ी जब्त की गई, जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने आरा मिल को सील कर दिया है और मामले में कोरबा निवासी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के सीएसईबी क्षेत्र में 206 साल के पेड़ों को वैध अनुमति के तहत काटा गया था। नियमानुसार कटाई के बाद लकड़ी को वन विभाग के डिपो में जमा कराया जाना था, लेकिन जांच में सामने आया कि लकड़ी को डिपो में जमा करने के बजाय अभनपुर के आरा मिल तक पहुंचा दिया गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने अभनपुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में साल लकड़ी बरामद हुई। इसके बाद लकड़ी को जब्त कर कोरबा डिपो में सुरक्षित रखवा दिया गया।

कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि डिपो के निरीक्षण के दौरान लकड़ियां गायब मिली थीं। जांच और पूछताछ में सुनील गुप्ता का नाम सामने आने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई।

वन विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि लकड़ी की अवैध निकासी और परिवहन में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे की जांच जारी है।