Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ अभनपुर में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम, पं. श्री युवराज पाण्डेय ...
अभनपुर में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम, पं. श्री युवराज पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि,अलका चंद्राकर देंगी भजनों की विशेष प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

अभनपुर में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव की धूम, पं. श्री युवराज पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि,अलका चंद्राकर देंगी भजनों की विशेष प्रस्तुति

Mor Anchal Desk 25 October 2026
Share :

अभनपुर (रायपुर)।शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज, 25 अक्टूबर 2026, रविवार को अभनपुर के ब्लॉक कॉलोनी मैदान में भव्य "शरद पूर्णिमा महोत्सव 2026" का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मित्र मंडल, अभनपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा।

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक आदरणीय गुरुदेव पं. श्री युवराज पाण्डेय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा मिलेगी और श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक-भजन गायिका अलका चंद्राकर की विशेष प्रस्तुति होगी। आयोजकों के मुताबिक, अभनपुर शहर में अलका चंद्राकर की यह पहली प्रस्तुति होगी, जिसे लेकर क्षेत्र के भक्तों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।

चंडी माता की पावन भूमि और माँ शीतला की निर्मल छाया में आयोजित हो रहा यह महोत्सव इस वर्ष अपने गौरवशाली 6वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है।

पिछले दिनों गुरुदेव पं. युवराज पाण्डेय जी को महोत्सव का पोस्टर भेंट कर आमंत्रित किया गया था, जिसमें आयोजन समिति के सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवयुवक मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और धर्म-लाभ लेने की अपील की है। सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम एक नज़र में:

- आयोजन:शरद पूर्णिमा महोत्सव 2026 (6वाँ वर्ष)

- तिथि: 25 अक्टूबर 2026, रविवार

- समय: रात 8 बजे से

- स्थान: ब्लॉक कॉलोनी मैदान, अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)

- मुख्य अतिथि: पं. श्री युवराज पाण्डेय जी, राष्ट्रीय कथा वाचक

- विशेष प्रस्तुति: अलका चंद्राकर

- आयोजक: नवयुवक मित्र मंडल, अभनपुर