Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ अभनपुर में विशेष शिविर, 216 छात्रों को मिले आय, जाति और निवास प्रमा...
अभनपुर में विशेष शिविर, 216 छात्रों को मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

अभनपुर में विशेष शिविर, 216 छात्रों को मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

Mor Anchal Desk 16 July 2026
Share :

अभनपुर। विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अभनपुर विकासखंड के चयनित विद्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 15 और 17 जुलाई 2026 को आयोजित इन शिविरों में छात्रों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी किए गए।

शिविर के दौरान कुल 216 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें 94 आय प्रमाण पत्र, 64 निवास प्रमाण पत्र और 58 जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, छात्रवृत्तियों और प्रवेश प्रक्रियाओं में समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे।

विद्यालयवार जारी प्रमाण पत्रों में शासकीय हाई स्कूल गिरोला में 40, पी.एम. श्री सेजेस अभनपुर में 71, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकरी में 59 तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रवेली में 46 प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में उपस्थित होने के लिए सूचित करें, ताकि सभी छात्रों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर तैयार किए जा सकें।