Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीस...
औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Mor Anchal Desk 24 July 2026
Share :

मस्तूरी | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मस्तूरी थाना पहुंचकर औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों और फेरी करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सत्यापन और आवश्यक रिकॉर्ड का नियमित संधारण किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में संगठन ने राशि स्पंज आयरन, पारघाट सहित मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत बाहरी कर्मचारियों और श्रमिकों के साथ-साथ किराए के मकानों में रहने वाले लोगों का भारतीय कानून के तहत पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग की है।

हालिया घटनाओं का दिया हवाला

संगठन के मस्तूरी ब्लॉक संयोजक प्रदीप साहू ने कहा कि हाल के समय में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा से जुड़े कुछ मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामलों को देखते हुए प्रशासन को सतर्कता बढ़ानी चाहिए और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को नियमित रूप से लागू किया जाना आवश्यक है।

प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों और अन्य लोगों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराया जाए तथा आवश्यक रिकॉर्ड संधारित किए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी हो सके।

इस दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के ब्लॉक संयोजक प्रदीप साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या, ब्लॉक उपाध्यक्ष नंदलाल श्रीवास, महामंत्री शिव कुमार, मनीष बघेल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।