Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बालोद में 1 मिनट लेट होने पर 7वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्ष...
बालोद में 1 मिनट लेट होने पर 7वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज
छत्तीसगढ़

बालोद में 1 मिनट लेट होने पर 7वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

Mor Anchal Desk 22 July 2026
Share :

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक शिक्षक पर सातवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि छुट्टी के बाद छात्र किसी काम से दोबारा कक्षा में गया था। एक पीरियड के बाद बाथरूम ब्रेक से लौटने में करीब एक मिनट की देरी होने पर शिक्षक लोकेश्वर निषाद ने कथित तौर पर छात्र के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की छाती पर हाथ से वार किया और उसका सिर दीवार की ओर टकरा दिया।

घटना के बाद छात्र के सिर में दर्द और सूजन की शिकायत हुई। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन अगले दिन 21 जुलाई को उसे डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।

पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि घटना के समय कक्षा में मौजूद अन्य छात्रों ने भी पूरी घटना देखी। मारपीट के बाद छात्र इतना सहम गया कि उसने स्कूल जाने से भी इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर डौंडीलोहारा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले विभागीय जांच होनी चाहिए थी और बिना जांच के सीधे आपराधिक मामला दर्ज करना उचित नहीं है। संगठनों ने इस मुद्दे पर जल्द बैठक कर आगे की रणनीति बनाने की बात कही है।