Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बारिश बनी आफत: 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, गुस्साए ग्रामीणों ...
बारिश बनी आफत: 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-49 पर लगाया चक्का जाम
छत्तीसगढ़

बारिश बनी आफत: 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-49 पर लगाया चक्का जाम

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

बिलासपुर। लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के धूमाधाम ग्राम पंचायत में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर चक्का जाम कर प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों तक प्रभावित रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। अधूरे पुल और ड्रेनेज निर्माण के कारण बारिश का पानी गांव में भर रहा है, जिससे 150 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया है और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की नौबत आ गई है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने प्रशासन और NHAI के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही समस्या का स्थायी समाधान निकाला गया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा, राहत सहायता और जल निकासी के लिए स्थायी पुल एवं ड्रेनेज निर्माण की मांग की। उनका कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान NH-49 पर भारी और यात्री वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Tags :