Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बेलतरा में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का विधायक सुशांत शुक्ला ने लिय...
बेलतरा में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का विधायक सुशांत शुक्ला ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

बेलतरा में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का विधायक सुशांत शुक्ला ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

बिलासपुर | लगातार हो रही बारिश से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान विधायक ने जोरापारा, ड्रीम इम्पीरिया, जगदंबा कॉलोनी, चांटीडीह, देवनंदन नगर, विजयापुरम, डबरीपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर, बिजौर और बहतराई सहित कई प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की स्थिति, सफाई व्यवस्था और राहत कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।

जल निकासी और राहत कार्यों को प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधानसभा सत्र के कारण नहीं थे क्षेत्र में

सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सत्र के चलते वे पहले क्षेत्र में मौजूद नहीं रह सके थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही क्षेत्रवासियों को दे दी थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहुंचते ही उनकी पहली प्राथमिकता प्रभावित परिवारों से मिलना, उनकी समस्याओं को समझना और राहत कार्यों की समीक्षा करना रही।

“हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं”

विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज की एकजुटता और सेवा भावना सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और इस कठिन समय में वे सभी प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके।

स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगा दौरा

विधायक शुक्ला ने कहा कि जब तक क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे स्वयं राहत कार्यों की लगातार समीक्षा करेंगे और प्रभावित इलाकों का दौरा करते रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।