Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बेमेतरा में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रद...
बेमेतरा में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सब स्टेशन का घेराव; पुतला दहन में झुलसने से बचा कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सब स्टेशन का घेराव; पुतला दहन में झुलसने से बचा कार्यकर्ता

Mor Anchal Desk 25 October 2026
Share :

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के देवरबीजा में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़े हुए बिजली बिल, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बिजली सब स्टेशन का घेराव किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

किसानों से ट्रांसफॉर्मर के नाम पर पैसे लेने का मुद्दा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बढ़े बिलों से आम उपभोक्ता और किसान दोनों परेशान हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल बढ़ने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की।

पुतला दहन के दौरान हादसा

पुतला जलाने के दौरान एक कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गया। बताया गया कि पुतले पर पेट्रोल डालते वक्त यह घटना हुई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता के कपड़े जल गए, हालांकि गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

रविंद्र चौबे बोले- किसान हो रहे परेशान

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती, बढ़ते बिल और पर्याप्त आपूर्ति न होने से किसानों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने महाधरना-प्रदर्शन कर बिजली कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है।

आशीष छाबड़ा का भाजपा सरकार पर आरोप

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि बढ़ते बिल और स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। छाबड़ा ने बताया कि ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। तय समय में निराकरण नहीं होने पर कांग्रेस ने आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग दोहराई।