Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगा...
बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही? महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद चल रही थी सांस

Mor Anchal Desk 21 August 2026
Share :

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-7 में एक महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आरोप है कि मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर पंचनामा के लिए बाद में आने की बात कहकर चली गई।

करीब दो घंटे बाद जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोला गया, तो महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला को ICU में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के स्कूल से लौटने पर हुआ घटना का पता

जानकारी के अनुसार, देविका साहू (44) पिछले करीब 10 वर्षों से किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही हैं। उनके पति किसान हैं। घटना के समय तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

दोपहर करीब 1:30 बजे महिला ने कथित तौर पर घर के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की। स्कूल से लौटे बच्चों ने जब घर का दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

महिला को मृत समझकर कमरे में लगाया ताला

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी जांच किए बिना उसे मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगा दिया।

इसके बाद पुलिसकर्मी पंचनामा की कार्रवाई के लिए बाद में लौटने की बात कहकर वहां से चले गए। इस दौरान परिजनों को भी कमरे के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

दो घंटे बाद खुला ताला तो चल रही थी सांस

करीब दो घंटे बाद पुलिसकर्मी दोबारा मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला खोलने पर महिला की सांसें चलती मिलीं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

महिला को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया। घटना से जुड़े वीडियो में महिला को यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि, “मुझे मरने दो…”

पुलिस की कार्यशैली से नाराज हुए परिजन

महिला के जिंदा मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि यदि पुलिस ने शुरुआत में ही महिला की स्थिति की ठीक से जांच की होती, तो उसे करीब दो घंटे पहले ही इलाज मिल सकता था।

आक्रोशित लोगों ने परशुराम चौक पर चक्काजाम कर पुलिस की कथित लापरवाही की जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

आत्महत्या की कोशिश की वजह स्पष्ट नहीं

मकान मालिक के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण परेशान थी। वहीं, पड़ोसियों से घरेलू अनबन की बात भी सामने आई है। हालांकि महिला ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की कथित लापरवाही के आरोपों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और महिला की मेडिकल स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।