Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ भिलाई के आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने स...
भिलाई के आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से 15 छात्राएं प्रभावित
छत्तीसगढ़

भिलाई के आत्मानंद स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से 15 छात्राएं प्रभावित

Mor Anchal Desk 13 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, खम्हरिया में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 15 छात्राएं इस तरह प्रभावित हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्राएं पहले अचानक तेज आवाज में चीखने लगती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सबसे पहले तीन छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद भी अलग-अलग दिनों में इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं।

सिर्फ दोपहर की पाली में सामने आए मामले

अब तक सामने आए सभी मामले दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं से जुड़े हैं। वहीं, सुबह की पाली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा विभाग को दे दी है। शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी घटनाओं के कारणों की जांच कर रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्राओं के बेहोश होने के पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी कारण, मनोवैज्ञानिक वजह या कोई अन्य कारण है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।