Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत, महिला सहकर...
भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत, महिला सहकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस को शक
छत्तीसगढ़

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत, महिला सहकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस को शक

Mor Anchal Desk 13 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (AI) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी बीच जिस कमरे में वह रह रहा था, वहां उसकी महिला सहकर्मी इशाका का शव भी मिला। गुरुग्राम पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर यह आशंका जता रही है कि महिला की हत्या के बाद श्रेष्ठ ने कथित रूप से आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

कमरे में मिला महिला का शव

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी इशाका के परिजनों ने उसके फोन न उठाने पर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब सेक्टर-55 स्थित पीजी पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर प्रवेश करने पर इशाका मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में उस पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के संकेत मिले।

रेलवे ट्रैक पर मिला श्रेष्ठ का शव

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 11 जुलाई को गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

दोनों एक ही कंपनी में करते थे काम

पुलिस के अनुसार, श्रेष्ठ और इशाका Optum Global Solutions में एआई इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और कुछ दिन पहले ही इशाका कथित तौर पर उसी पीजी में रहने आई थी।

परिवार ने जताई निष्पक्ष जांच की मांग

श्रेष्ठ के पिता दीपक मलिक ने बेटे पर लगे संदेह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता। उनका दावा है कि घटना से पहले श्रेष्ठ ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है, लेकिन उसने उस लड़की की पहचान नहीं बताई थी।

परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CCTV और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गुरुग्राम पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, पीजी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और क्रम स्पष्ट हो सकेगा|