Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ भिलाई में नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े हत्या: PG के कमरे में घुसकर ध...
भिलाई में नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े हत्या: PG के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 19 वर्षीय खुशी साहू की मौत
छत्तीसगढ़

भिलाई में नर्सिंग छात्रा की दिनदहाड़े हत्या: PG के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हमला, 19 वर्षीय खुशी साहू की मौत

Mor Anchal Desk 10 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की उसके किराये के पीजी (PG) के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान खुशी साहू (19) के रूप में हुई है। वह बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी और करीब एक महीने पहले ही नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। पढ़ाई का खर्च स्वयं उठाने के लिए वह एक निजी कैफे में भी काम कर रही थी।

सहेली के नहाने के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच खुशी की सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर मौके से फरार हो गया।

जब सहेली बाहर निकली तो खुशी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। उसने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल ले गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कथित परिचित युवक पर संदेह, जांच जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में एक ऐसे युवक की जानकारी सामने आई है, जिससे मृतका की बातचीत होती थी। पुलिस एक संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सहेली से भी पूछताछ

पुलिस मृतका के साथ रहने वाली सहेली से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में सहेली ने फोन पर बताया था कि खुशी ने अपने हाथ की नस काट ली है, लेकिन बाद में अस्पताल पहुंचने पर उसने कहा कि कमरे में एक युवक आया था और उसने चाकू से हमला किया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।

अपने दम पर पढ़ाई करना चाहती थी खुशी

मृतका के परिजनों ने बताया कि खुशी अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी। वह नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ कैफे में काम कर अपना खर्च खुद उठाना चाहती थी।

हत्या का मामला दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतका के परिचितों, सहेली तथा अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

 

 नोट: पुलिस की जांच अभी जारी है। किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता या हत्या का कारण आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। इसलिए किसी भी संभावित आरोपी को दोषी मानना उचित नहीं है।