Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ भिलाई में स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए वसूली, 2 युवक गिरफ...
भिलाई में स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए वसूली, 2 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग अभिरक्षा में
छत्तीसगढ़

भिलाई में स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए वसूली, 2 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग अभिरक्षा में

Mor Anchal Desk 15 July 2026
Share :

भिलाई | दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खुर्सीपार थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को डराकर उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक भी बरामद की गई है।

छात्रों को रास्ते में रोककर करते थे मारपीट

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे खुर्सीपार निवासी मोहम्मद शब्बीर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कुछ युवक स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सुनसान जगह पर रोककर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इसके बाद शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे। पैसे नहीं देने पर छात्रों को धमकाया जाता था।

स्कूल समय में पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस ने अगले दिन स्कूल समय में मौके और आसपास के क्षेत्रों में जांच की। पीड़ित छात्रों और शिकायतकर्ता की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

जांच में युवराज साहू (19) निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर और शेखर गुप्ता (21) निवासी एचसीएल कॉलोनी, खुर्सीपार के नाम सामने आए। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

दो नाबालिग भी निकले शामिल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे। उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

छात्रों में था डर का माहौल

पुलिस के मुताबिक आरोपी मदनी मस्जिद के पास मदरसा जोन-02 क्षेत्र में छात्रों को रोककर डराते-धमकाते थे। इस वजह से कई छात्र स्कूल आने-जाने में भय महसूस कर रहे थे।

हॉकी स्टिक और बाइक जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी की हॉकी स्टिक जब्त की है। आशंका है कि इसी हॉकी स्टिक का इस्तेमाल छात्रों को डराने और धमकाने के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।