Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बिलासपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिला श्रमिकों ...
बिलासपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिला श्रमिकों की मौत, 6 घायल
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिला श्रमिकों की मौत, 6 घायल

Mor Anchal Desk 21 July 2026
Share :

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा हिरीं थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के पास कच्ची सड़क पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, मुड़पार गांव के श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में सवार कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, दो महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही हिरीं थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कच्ची सड़क पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस चालक, घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।