Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार: घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म...
बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार: घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अमानवीयता की सभी हदें पार करने का आरोप
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार: घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अमानवीयता की सभी हदें पार करने का आरोप

Mor Anchal Desk 12 July 2026
Share :

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक 48 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर लौटते समय तीन युवकों ने उसे जबरन खेत में ले जाकर उसकी साड़ी से हाथ-पैर बांध दिए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

घटना रघुनानगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान कर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और सड़क किनारे स्थित खेत में ले गए।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उसके बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान अपने ही गांव के रहने वाले युवकों के रूप में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल का फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस का बयान

बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।