अपनी पसंद की खबर खोजें
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने के संकेत दिए हैं। रविवार को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
अब तक सामान्य से 21% कम बारिश
1 जून से 11 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में 252.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्यतः 320.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब तक 21 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
आधे जिले बारिश की कमी से जूझ रहे
राज्य के 32 में से 16 जिले अभी भी सामान्य से कम बारिश झेल रहे हैं।
सबसे अधिक कमी:
बस्तर संभाग के कई जिलों में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है।
दो बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दो महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं—
इन दोनों सिस्टमों के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार मध्य भारत और छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है, जिससे 13 जुलाई से बारिश में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
रायपुर का मौसम
रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
किसानों के लिए राहत की उम्मीद
जुलाई का पहला पखवाड़ा खरीफ फसलों की बुआई के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मौसम विभाग का मानना है कि यदि 13 से 15 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होती है तो खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी और किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है।