Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए समर्थन मूल...
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर बिकेगी फसल; स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर बिकेगी फसल; स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं

Mor Anchal Desk 25 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। राज्य सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदेगी। यह अभियान 31 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। दुर्ग में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीदी की तारीख का औपचारिक ऐलान किया।

लक्ष्य में 20 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी

सरकार ने इस सीजन के लिए कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। बीते साल यह लक्ष्य 140 लाख मीट्रिक टन था, यानी इस बार इसमें 20 लाख मीट्रिक टन का इजाफा किया गया है। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

पांच साल में 63 प्रतिशत बढ़ा लक्ष्य

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में खरीदी का लक्ष्य 98 लाख मीट्रिक टन था, जो 2026-27 में बढ़कर 160 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इस तरह पांच साल में लक्ष्य 62 लाख मीट्रिक टन यानी करीब 63 प्रतिशत बढ़ा है।

किसान इन बातों का रखें ध्यान

एग्रीस्टैक पंजीयन:धान बेचने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।

टोकन व्यवस्था: खरीदी केंद्रों पर टोकन के आधार पर तय तारीख को ही धान की बिक्री हो सकेगी।

बायोमेट्रिक सत्यापन:पारदर्शिता के लिए उपार्जन केंद्रों पर किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।

नमी का मानक:धान में नमी 17 प्रतिशत से ज्यादा होने पर उपज रिजेक्ट की जा सकती है।

स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं, संगठन की करेंगी समीक्षा

उधर, छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार को रायपुर पहुंचीं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी मौजूद रहे। दोनों नेता 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कुल 12 बैठकें होंगी।

पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग-जिला प्रभारियों, पूर्व विधायकों-सांसदों और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा होगी। शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। दूसरे दिन विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, निगम-मंडल व आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों और विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।