Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात ...
छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Mor Anchal Desk 29 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार, 29 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है। खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बलरामपुर में भारी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सामान्य से 2 फीसदी कम हुई मौसमी बारिश

प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 2 फीसदी कम दर्ज की गई है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने से बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को बिजली चमकने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।