Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर...
छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा

Mor Anchal Desk 12 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का आयोजन आज बुधवार, 12 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हल-नांगर समेत कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे।

हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जाएगा। कार्यक्रम में खेती-किसानी से जुड़ी परंपराओं के साथ प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक देखने को मिलेगी।

गेड़ी चढ़ेंगे, पारंपरिक खेलों का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम के दौरान गेड़ी चढ़ने, पारंपरिक खेलों और अन्य लोक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी पारंपरिक वस्तुओं और कृषि उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरेली से जुड़ी परंपराओं को लोगों के सामने लाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना भी है।

कृषि उपकरणों की पूजा की खास परंपरा

हरेली मुख्य रूप से कृषि और किसान जीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन किसान अपने हल, नांगर और कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ यह पर्व मनाया जाता है।

सावन में हरियाली के बीच आने वाला हरेली तिहार छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन, कृषि परंपराओं और लोक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

लोक संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री निवास में होने वाले आयोजन के जरिए राज्य की पारंपरिक संस्कृति, खेल और ग्रामीण जीवन को प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार की ओर से ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags:

#