Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर मे...
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 7 दिन भी राहत नहीं; रायपुर में बढ़ा तापमान

Mor Anchal Desk 21 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारों से मौसम सुहावना रहा। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसमी बारिश अब भी सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। हालांकि, अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में दो दिन में 4 डिग्री बढ़ा तापमान

राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने के साथ शहरवासियों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.7°C, राजनांदगांव में 30.5°C और रायपुर में 30°C दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को रायपुर में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। दिन में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

लोरमी – 14 सेमी

जनकपुर-भरतपुर – 13 सेमी

कुकदूर – 13 सेमी

तखतपुर – 8 सेमी

लालपुर थाना – 8 सेमी

कोटाडोल – 7 सेमी

रतनपुर – 6 सेमी

पेंड्रा रोड – 6 सेमी

अन्य क्षेत्रों में इससे कम बारिश दर्ज की गई।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।