Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 7 दिन भारी बारिश के आसार, बिलासपु...
छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 7 दिन भारी बारिश के आसार, बिलासपुर में जलभराव के बाद स्कूलों की छुट्टी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर: अगले 7 दिन भारी बारिश के आसार, बिलासपुर में जलभराव के बाद स्कूलों की छुट्टी

Mor Anchal Desk 17 July 2026
Share :

रायपुर | छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

शुक्रवार को भी कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में रातभर से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

बिलासपुर में बारिश से हालात बिगड़े, स्कूलों में छुट्टी

बिलासपुर में रातभर हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। श्रीकांत वर्मा मार्ग, हंसा विहार, मित्र विहार, सरकंडा के बंधवापारा, जोरापारा और शिवम होम्स सहित कई कॉलोनियों की सड़कें और घर पानी में डूब गए।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में पूरे दिन बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 31°C

न्यूनतम तापमान: 24°C

प्रदेश में अब भी सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

इसके बावजूद 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 31% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 15 जुलाई तक यह कमी 29% थी।

किसानों के लिए राहत की उम्मीद

जुलाई खरीफ फसलों की बुआई का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। बारिश की कमी के कारण कई जिलों में धान और अन्य फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश जारी रही तो खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।