Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 जिलों में रेड अलर्ट; गरज-चमक...
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 जिलों में रेड अलर्ट; गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 जिलों में रेड अलर्ट; गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Mor Anchal Desk 08 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त को प्रदेश के छह जिलों—सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा और गरियाबंद में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी रहेंगी। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ेगी और आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। दक्षिण गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तथा झारखंड के आसपास बने एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण का असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना है।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में लटोरी, बलरामपुर, बीजापुर, ओडगी, दौरा कोचली, प्रतापपुर, बेलतरा और पाली में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं भोपालपटनम, मरवाही, रामचंद्रपुर, मुंगेली, कोटा और जगरगुंडा में करीब 40 मिमी, जबकि रतनपुर, तमनार, कुनकुरी, छाल, कुसमी, अंबिकापुर और भैरमगढ़ समेत कई इलाकों में करीब 33 मिमी तक बारिश हुई।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान करीब 26°C रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 8% कम बारिश

प्रदेश में अब तक औसतन 611 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 660.8 मिमी है। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 8% कम बारिश हुई है।

हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 60%, जांजगीर-चांपा में 33%, बलौदाबाजार में 31%, महासमुंद में 29%, गरियाबंद में 20% और नारायणपुर में 44% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वहीं सरगुजा में 53%, जशपुर में 47%, बेमेतरा में 40%, कांकेर में 30%, कबीरधाम में 23%, सूरजपुर में 21% और कोरिया में 20% कम बारिश हुई है।

टाटामारी में बादलों ने बढ़ाई खूबसूरती

केशकाल के प्रसिद्ध टाटामारी पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को पहाड़ियों और हरियाली के बीच बादलों का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। पहाड़ियों पर छाए बादलों ने बारिश की एक और उम्मीद जगा दी।