Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की ...
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

Mor Anchal Desk 10 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के लिए प्रदेश में पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग आयोजित की जाएगी। लीग सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर 6 टीमें बनाई जाएंगी।

लीग के सभी मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट के बीच खेले जाएंगे। संभावित तौर पर टूर्नामेंट 10 से 12 सितंबर के बीच शुरू हो सकता है। हालांकि आयोजन की अंतिम तारीख और टीमों के नाम खेल विभाग जल्द घोषित करेगा।

6 संभागों की टीमें मैदान में उतरेंगी

लीग में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली 6 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे, जिनमें करीब 14 से 15 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के होंगे।

खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

हर टीम में होंगे 3-4 मेहमान खिलाड़ी

प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर एक्सपोजर देने के लिए प्रत्येक टीम में 3 से 4 अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेहमान खिलाड़ियों को शामिल करने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मुताबिक, कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बातचीत भी चल रही है।

इन खिलाड़ियों के साथ खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और उन्हें हॉकी की तकनीक व रणनीतियों को करीब से सीखने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी मैच फीस और स्पोर्ट्स किट

लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर निश्चित मैच फीस दी जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को भी राहत मिलेगी।

खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच के लिए अलग-अलग जर्सी के साथ दो बेहतर किट भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच बनेगी लीग

डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के सभी संभागों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना इस लीग का उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

खेल विभाग और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ मिलकर लीग के आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। हॉकी इंडिया की भी इस टूर्नामेंट पर नजर रहने की बात कही गई है।