Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग विवाद पर बवाल: पर्यटकों और ग्रामीण...
चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग विवाद पर बवाल: पर्यटकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस पहुंची तो उससे भी हुई बहस
छत्तीसगढ़

चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग विवाद पर बवाल: पर्यटकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस पहुंची तो उससे भी हुई बहस

Mor Anchal Desk 12 July 2026
Share :

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग और प्रवेश को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। दुर्ग से आए कुछ युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रवेश बंद होने के बाद अंदर जाने को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, युवक 2 से 3 चारपहिया वाहनों में सवार होकर चिंगरापगार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पर्यटन स्थल पर दोपहर 3 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाता है। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ युवक अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ विवाद शुरू हो गया।

मारपीट और वाहन में तोड़फोड़

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विवाद में शामिल एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने मौके से एक वाहन और उसमें सवार पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

नशे में होने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कथित रूप से यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि, “हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, डरते नहीं हैं। जो भी है, हम लोग समझ लेंगे।”

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ युवक राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर पुलिस और स्थानीय लोगों को धमका रहे थे। इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।