Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ धमतरी में 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी: 9 साल पहले पिता ने भी की थी ...
धमतरी में 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी: 9 साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

धमतरी में 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी: 9 साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रुद्री गांव में 9वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। छात्र का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां के घर लौटने पर हुआ घटना का खुलासा

जानकारी के अनुसार, रुद्री गांव निवासी तीरथ कुमार ध्रुव कक्षा 9वीं का छात्र था। रविवार को उसकी मां मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी। शाम को जब वह वापस लौटी तो घर के अंदर बेटे को फंदे से लटका देखकर चीख-पुकार मच गई। परिवार और पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार पहले भी झेल चुका है ऐसा दर्द

परिजनों ने बताया कि करीब 8 से 9 वर्ष पहले तीरथ के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के अनुसार, तीरथ कभी-कभी अपने पिता का जिक्र करते हुए कहता था कि वे उसे बुला रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस बोली- जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है।