Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ धमतरी में बीच सड़क पर लेटे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 12 फीट ...
धमतरी में बीच सड़क पर लेटे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 12 फीट तक घसीटा गया, अस्पताल में मौत
छत्तीसगढ़

धमतरी में बीच सड़क पर लेटे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 12 फीट तक घसीटा गया, अस्पताल में मौत

Mor Anchal Desk 09 October 2026
Share :

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रत्नाबांधा के पास बीच सड़क पर लेटे सागर नागरची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

7 अक्टूबर की रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची 7 अक्टूबर की रात रत्नाबांधा रोड पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और बीच सड़क पर ही लेट गया। चर्चा है कि उस समय वह नशे की हालत में था।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवक के पास से कई वाहन गुजरते रहे, लेकिन कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे फंसकर करीब 12 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया।

गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। वरदान एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं।

नशे की बात की पुष्टि नहीं, जांच जारी

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर युवक के नशे में होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।