Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ धमतरी में रात को घर के बाहर घात लगाकर हमला, एक ही परिवार के तीन लोग...
धमतरी में रात को घर के बाहर घात लगाकर हमला, एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू-लाठी से वार
छत्तीसगढ़

धमतरी में रात को घर के बाहर घात लगाकर हमला, एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू-लाठी से वार

Mor Anchal Desk 05 October 2026
Share :

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बदमाशों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडे, ईंट और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में घर के बाहर बरसे ईंट-पत्थर

जानकारी के अनुसार, दानी टोला वार्ड निवासी धनीराम साहू अपने दोनों बेटों देमेंद्र साहू और गुलशन साहू के साथ रविवार रात सोने की तैयारी में थे। तभी अचानक घर के बाहर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। आवाज सुनकर जब पिता और दोनों बेटे बाहर निकले, तो पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों, ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मुखबिरी के शक में वारदात

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपी तालाब में मछली पकड़ने का काम करते हैं। उन्हें शक था कि धनीराम का परिवार उनकी जानकारी ढीमर समाज तक पहुंचाता है। माना जा रहा है कि इसी शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

हालत नाजुक, परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं।

Tags :