Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ धमतरी: स्कूल में छात्र ने सहपाठियों को काटा, एक दर्जन से अधिक बच्चे...
धमतरी: स्कूल में छात्र ने सहपाठियों को काटा, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़

धमतरी: स्कूल में छात्र ने सहपाठियों को काटा, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mor Anchal Desk 16 July 2026
Share :

धमतरी। जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र ने अचानक अपना व्यवहार बदलते हुए सहपाठियों को काटना शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना में एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को एहतियात के तौर पर रेबीज रोधी (Anti-Rabies) वैक्सीन लगाई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्र को करीब तीन वर्ष पहले एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। उस समय चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उसे रेबीज के सभी आवश्यक टीके लगाए गए थे। हालांकि, वर्तमान घटना का उस पुराने मामले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद सभी प्रभावित बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

वहीं, संबंधित छात्र को विस्तृत चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लेते हुए आवश्यक चिकित्सकीय एवं एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि छात्र की वर्तमान स्थिति का संबंध तीन वर्ष पहले हुई रेबीज की घटना से है। मामले की चिकित्सकीय जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें |