Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ दिल्ली में भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं की हिरासत, रायपुर में भी...
दिल्ली में भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं की हिरासत, रायपुर में भी लोकभवन घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
छत्तीसगढ़

दिल्ली में भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं की हिरासत, रायपुर में भी लोकभवन घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Mor Anchal Desk 21 July 2026
Share :

नई दिल्ली/रायपुर | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल थे।

भूपेश बघेल ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

हिरासत में लिए जाने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बस में बैठाकर कहीं ले जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया।

रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर स्थित लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हल्की अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।

परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर संसद में विस्तृत चर्चा।

दिल्ली में छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की मांग।

क्या है पूरा विवाद?

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस भी केंद्र सरकार को घेर रही है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।