Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ गरियाबंद पहुंचीं ‘मोटो क्वींस’, 30 महिला बाइक राइडर्स देंगी पर्यटन,...
गरियाबंद पहुंचीं ‘मोटो क्वींस’, 30 महिला बाइक राइडर्स देंगी पर्यटन, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश
छत्तीसगढ़

गरियाबंद पहुंचीं ‘मोटो क्वींस’, 30 महिला बाइक राइडर्स देंगी पर्यटन, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान दिलाने और महिलाओं में साहस व आत्मविश्वास का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ‘मोटो क्वींस एडवेंचर’ की 30 महिला बाइक राइडर्स तीन दिवसीय पर्यटन यात्रा पर गरियाबंद पहुंचीं। इस विशेष अभियान के दौरान महिला राइडर्स जिले के प्रमुख प्राकृतिक और इको-टूरिज्म स्थलों का भ्रमण करेंगी। साथ ही सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग, स्वच्छ पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगी।

यात्रा की शुरुआत गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर्य और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर की। अधिकारियों ने टीम का स्वागत करते हुए सुरक्षित यात्रा और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

हर क्षेत्र की महिलाएं बनीं इस अभियान का हिस्सा

इस एडवेंचर राइड में डॉक्टर, इंजीनियर, गृहिणियां, छात्राएं और विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। सभी राइडर्स अपनी मोटरसाइकिलों से गरियाबंद के विभिन्न पर्यटन स्थलों, जलप्रपातों और प्राकृतिक धरोहरों तक पहुंचेंगी। अभियान का उद्देश्य सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि यह संदेश देना भी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी पहचान बना सकती हैं।

पर्यटन के साथ जागरूकता अभियान भी

यात्रा के दौरान महिला राइडर्स स्थानीय लोगों से संवाद करेंगी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट पहनने की आदत, स्वच्छ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्रा के लिए प्रेरित करेंगी।

'ट्रिपल-S' संदेश को लेकर निकली हैं मोटो क्वींस

मोटो क्वींस की टीम लीडर अनुराधा दुबे ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री द्वारा दिए गए 'ट्रिपल-S' संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

उनके अनुसार, पहला 'S' – सुरक्षा, दूसरा 'S' – स्वच्छता और तीसरा 'S' – संस्कार का प्रतीक है। इसी सोच के साथ टीम पूरे अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करेगी और प्रदेश के कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेगी।

ओढ़ गांव सहित कई स्थलों का करेंगी भ्रमण

यात्रा के अगले चरण में मोटो क्वींस की टीम गरियाबंद से ओढ़ गांव सहित जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगी। आयोजनकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के अभियानों से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश की प्राकृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।