Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में कर्रा नाला जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त, प्रशासन अलर...
जांजगीर-चांपा में कर्रा नाला जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त, प्रशासन अलर्ट; 125 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में कर्रा नाला जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त, प्रशासन अलर्ट; 125 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

जांजगीर-चांपा | लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अकलतरा विकासखंड स्थित कर्रा नाला जलाशय का बांध क्षतिग्रस्त हो गया। बांध के गेट के पास दरार आने से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जल संसाधन विभाग की विशेषज्ञ टीमों को तुरंत मरम्मत कार्य में लगाया गया है। टीमें पानी के बहाव को नियंत्रित करने और बांध को सुरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

125 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ेअमेरी गांव और कोटमीसोनार के भाटापारा क्षेत्र से करीब 125 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने जलाशय और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

कलेक्टर बोले- स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और बांध की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।