Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ धान रोपाई के दौरान खूनी विवाद: जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, 10 लोगों...
धान रोपाई के दौरान खूनी विवाद: जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, 10 लोगों पर SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस
छत्तीसगढ़

धान रोपाई के दौरान खूनी विवाद: जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, 10 लोगों पर SC-ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टुकूपखना गांव में धान रोपाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धान रोपाई के दौरान शुरू हुआ विवाद

शिकायतकर्ता संजय बड़ा के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह उनका परिवार अपने पैतृक खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग कुदाल, लाठी और अन्य हथियार लेकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए परिवार को खेत से बाहर निकालने की कोशिश की और दो ट्रैक्टरों से खेत में लगी धान की रोपाई को रौंद दिया, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा।

महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर संजय बड़ा की मां मिलो बाई के साथ मारपीट की गई और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई, उसे घसीटने का प्रयास किया गया और दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी भी दी गई।

10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पत्थलगांव पुलिस ने भगवानों यादव, प्रेमचंद, नरेंद्र यादव, पदमन, दिलबंधु, जगबंधु, नवीन यादव, बिछी यादव, दसई यादव और ग्राम सरपंच गरीब साय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा SC-ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया झूठा

मामले में दूसरे पक्ष के भगवानों यादव ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि विवादित जमीन राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज है और दूसरा पक्ष लंबे समय से उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वहीं ग्राम सरपंच गरीब साय ने कहा कि उनके सामने केवल महिलाओं के बीच कहासुनी और हल्की झूमाझटकी हुई थी, गंभीर आरोप सही नहीं हैं।

पुलिस बोली- निष्पक्ष जांच होगी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।