Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ जशपुर में दर्दनाक हादसा: खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान...
जशपुर में दर्दनाक हादसा: खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान और चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत
छत्तीसगढ़

जशपुर में दर्दनाक हादसा: खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, किसान और चालक की इंजन के नीचे दबकर मौत

Mor Anchal Desk 19 July 2026
Share :

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में किसान और ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में रविवार को कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर का भारी इंजन किसान और चालक के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर, फिर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, किसान बरतु राम अपने खेत की जुताई कराने के लिए चालक उदय राम के साथ खेत पहुंचे थे। जुताई के दौरान ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में धंस गया। उसे बाहर निकालने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वाहन पलट गया।

इंजन के नीचे दबे किसान और चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर के अगले पहिए अचानक हवा में उठ गए, जिससे वाहन पलट गया। ट्रैक्टर का इंजन सीधे किसान और चालक के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसे के बाद खेत में मौजूद मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

एक साथ किसान और चालक की मौत से पूरे कोदोपारा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रोज की तरह खेती के काम के लिए निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।