Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 6 क्विंटल 32 किल...
जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो गांजा जब्त, 3.41 करोड़ की संपत्ति जब्त
छत्तीसगढ़

जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 6 क्विंटल 32 किलो गांजा जब्त, 3.41 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mor Anchal Desk 05 October 2026
Share :

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा पकड़ा है। तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मिनी ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने गांजे को खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे बेहद शातिर तरीके से छिपाया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे से भरे 597 पैकेट बरामद किए। मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

शक होने पर रोका गया मिनी ट्रक

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे लावाकेरा बैरियर पर ओडिशा की तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान मिनी ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को रोककर तलाशी ली गई।

ट्रक के ऊपरी हिस्से में खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी हुई थीं। पुलिस को संदेह होने पर इन बोरियों को हटाकर नीचे रखे सामान की जांच की गई। यहां टेप से लिपटे कई पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उनमें गांजा बरामद हुआ।

जांच में 20 बोरियों से कुल 597 पैकेट मिले, जिनका वजन 632.380 किलो निकला।

दस्तावेज नहीं दिखा सका ड्राइवर

पुलिस ने ट्रक चालक विनोद कुमार गुप्ता से वाहन और सामान से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा मिनी ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, मिनी ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। नकदी समेत कुल जब्ती की कीमत लगभग 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है।

दो दिन पहले भी इसी बैरियर पर पकड़ा गया था गांजा

लावाकेरा बैरियर पर यह महज दो दिनों के भीतर गांजे की दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले पुलिस ने इसी चेकिंग पॉइंट पर एक मिनी ट्रक से 440.63 किलो गांजा पकड़ा था।

उस मामले में तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक के ऊपर मिर्च से भरी बोरियां रखी थीं, जबकि उनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। पुलिस ने उस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई गई थी।

तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

तपकरा थाना पुलिस ने मामले में BNS की धारा 20(B)(ii)(C) और NDPS Act के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से खरीदी गई थी और उत्तर प्रदेश में इसकी डिलीवरी किस व्यक्ति को की जानी थी।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के मुताबिक, सरगुजा रेंज IG दीपक कुमार झा के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में केवल गिरफ्तार आरोपी तक सीमित न रहकर पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।