Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा: महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में जोरदार बहस
छत्तीसगढ़ विधानसभा: महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में जोरदार बहस
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा: महतारी वंदन योजना पर विधानसभा में जोरदार बहस

Mor Anchal Desk 17 July 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर शुक्रवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने पहली किस्त मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम योजना से हटाए जाने और लाखों हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने का मुद्दा सदन में उठाया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि पहली किस्त मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए। उन्होंने सरकार से पूछा कि करीब एक लाख महिलाओं को अब तक योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा और बंद पोर्टल दोबारा कब शुरू किया जाएगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जवाब

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि 1 लाख 55 हजार 655 हितग्राहियों की E-KYC पूरी नहीं होने के कारण भुगतान रुका हुआ है। इसके अलावा मृत, आयकरदाता, शासकीय सेवकों के परिवार और निर्धारित मानदंडों के अनुसार अपात्र पाए गए हितग्राहियों के नाम भी सूची से हटाए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि योजना को बेहद कम समय में लागू किया गया था और केवल दो महीने के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इसे शुरू किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “विष्णु का सुशासन है, जल्द ही महतारी वंदन योजना का PORTAL दोबारा खोला जाएगा।”

विपक्ष ने किया वॉकआउट

सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन में विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना एक बार फिर विधानसभा के मानसून सत्र का प्रमुख मुद्दा बन गई।