Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ महासमुंद: शिक्षक की मांग को लेकर 6 दिनों से स्कूल में ताला, जम्हारी...
महासमुंद: शिक्षक की मांग को लेकर 6 दिनों से स्कूल में ताला, जम्हारी हाईस्कूल के छात्र हड़ताल पर
छत्तीसगढ़

महासमुंद: शिक्षक की मांग को लेकर 6 दिनों से स्कूल में ताला, जम्हारी हाईस्कूल के छात्र हड़ताल पर

Mor Anchal Desk 14 July 2026
Share :

महासमुंद। जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित जम्हारी हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र और पालक पिछले 6 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर छात्र 9 जुलाई से धरने पर बैठे हैं और शिक्षकों की जल्द पदस्थापना की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए केवल 3 शिक्षक ही उपलब्ध हैं। स्कूल में एक बाबू, तीन व्याख्याता (लेक्चरर) और एक प्रयोगशाला शिक्षक पदस्थ हैं। इनमें से एक व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऐसे में नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्रों और पालकों का कहना है कि स्कूल में कई विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

इसी नाराजगी के चलते छात्र और पालक 9 जुलाई से स्कूल में ताला लगाकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि छात्रों की इस मांग पर कब तक कार्रवाई होती है और स्कूल में शिक्षकों की कमी कब दूर होती है।