Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मि...
महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ

Mor Anchal Desk 11 August 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की तैयारी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सर्वे कराया जा रहा है।

सर्वे के जरिए 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या, उनकी सामाजिक स्थिति और संभावित पात्रता से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग को सर्वे से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर योजना के विस्तार की आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

एक लाख से ज्यादा महिलाओं का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है। योजना में इन्हें शामिल किए जाने के बाद महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

फिलहाल योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब अविवाहित महिलाओं को भी इसमें शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

पोर्टल खुलने के बाद कर सकेंगी पंजीयन

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं पंजीयन करा सकेंगी।

हालांकि, अविवाहित महिलाओं के लिए अंतिम पात्रता शर्तें, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया सरकार की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है।