Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज 🔴 Karwa Chauth 2026: छत्तीसगढ़ में कहां कितने बजे निकलेगा चांद? रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रोदय का अनुमान, बादल बढ़ा सकते हैं इंतजार 🔴 CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा 🔴 Chhattisgarh Weather: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, रायपुर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरा तापमान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 🔴 छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब कर्मचारियों और आश्रितों का होगा कैशलेस इलाज, ऑनलाइन होगी मंजूरी की प्रक्रिया 🔴 हारमोनियम सिखाने के बहाने आता था प्रेमी, बहू के साथ मिलकर करंट से की ससुर की हत्या; 15 महीने बाद दोनों को उम्रकैद 🔴 छत्तीसगढ़ में 6066 करोड़ के बकाया भुगतान के लिए किसानों का दाम सत्याग्रह, रायपुर से नारायणपुर तक निकलेगी यात्रा 🔴 छत्तीसगढ़ में 1600 पुलिस पदों पर भर्ती की मांग तेज, 67 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरी भीम आर्मी 🔴 रायपुर में आज किसानों की ‘अन्नदाता गर्जना महारैली’, 33 जिलों के किसान करेंगे मंत्रालय घेराव; धान का भाव 3358 रुपये करने समेत 10 मांगें 🔴 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति पर लग सकती है मुहर 🔴 छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 200 यूनिट बिजली छूट जारी; सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ मलकानगिरी में माओवादियों के बड़े डंप का खुलासा, हथियार और आईईडी बरामद
मलकानगिरी में माओवादियों के बड़े डंप का खुलासा, हथियार और आईईडी बरामद
छत्तीसगढ़

मलकानगिरी में माओवादियों के बड़े डंप का खुलासा, हथियार और आईईडी बरामद

Mor Anchal Desk 26 August 2026
Share :

मलकानगिरी/ओडिशा | ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (डीवीएफ) ने बुधवार तड़के ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। डंप से हथियार, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर डीवीएफ की टीम ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। यह इलाका छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा थाना और सुकमा जिले के पुषपाल थाना क्षेत्र से सटा हुआ है।

जंगल में मिला माओवादियों का डंप

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन देसी बंदूकें, 5 किलो, 3 किलो और 2 किलो वजन के कई आईईडी, दो क्लेमोर माइन, कोडेक्स वायर, माओवादी बैनर समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की।

सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगा यह इलाका लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रहा है। ऐसे में माओवादी डंप की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

कार्रवाई के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा बल अब बरामद सामग्री और माओवादी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।