Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, जमीन के नीचे छिपा...
नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, जमीन के नीचे छिपाया गया था जखीरा
छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, जमीन के नीचे छिपाया गया था जखीरा

Mor Anchal Desk 18 July 2026
Share :

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कदेर गांव के जंगल में बीएसएफ की 133वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों द्वारा हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे छिपा डंप मिला, जिसमें रायफल, बीजीएल लॉन्चर और शेल, सैकड़ों कारतूस, नक्सली साहित्य, वर्दी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, GPS डिवाइस सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।

बरामद सामग्री में .303 और .315 बोर की रायफलें, 12 बोर बंदूक, 44 बीजीएल शेल, कारतूस, मैगजीन, एंटीना, RF डिटेक्टर, नक्सली बैनर, वर्दी, मेडिकल सामग्री और बड़ी संख्या में डिजिटल स्टोरेज डिवाइस शामिल हैं।

नारायणपुर पुलिस ने बताया कि बरामद 44 बीजीएल शेल को बम निरोधक दस्ता (BDS) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित कैंप लौट आई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।