Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ NEET पेपर लीक के विरोध में नवापारा से राजिम तक छात्रों की रैली, NTA...
NEET पेपर लीक के विरोध में नवापारा से राजिम तक छात्रों की रैली, NTA भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छत्तीसगढ़

NEET पेपर लीक के विरोध में नवापारा से राजिम तक छात्रों की रैली, NTA भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mor Anchal Desk 24 July 2026
Share :

राजिम/गोबरा नवापारा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोपों और छात्रों के आंदोलनों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को गोबरा नवापारा और राजिम क्षेत्र में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने विरोध रैली निकाली। नवापारा बस स्टैंड से शुरू हुई रैली राजिम बस स्टैंड तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजिम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी की। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक इस मार्च में शामिल हुए।

दिल्ली की घटना का किया उल्लेख

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। उनका आरोप है कि हाल के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ कठोर व्यवहार किया, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रमुख मांगें

ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से—

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच।

परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग।

छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों के दौरान बल प्रयोग की घटनाओं की जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा।

“आंदोलन जारी रहेगा”

प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं और नागरिकों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।