Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस की पदयात्रा, प्रभावि...
नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस की पदयात्रा, प्रभावित परिवारों के साथ राजभवन तक मार्च
छत्तीसगढ़

नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस की पदयात्रा, प्रभावित परिवारों के साथ राजभवन तक मार्च

Mor Anchal Desk 15 July 2026
Share :

रायपुर | रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस आज एक बार फिर सड़क पर उतर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित परिवारों के साथ नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को न्याय, उचित पुनर्वास और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है और इस संबंध में राजभवन को रिमाइंडर पत्र भी भेजा गया है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि आज मुलाकात का समय मिल जाएगा।

सोमवार को बनी आंदोलन की रणनीति

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आंदोलन की रूपरेखा तय की और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पुनर्वास और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस का आरोप है कि 29 जून को नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। पार्टी प्रभावित लोगों के पुनर्वास, उचित मुआवजा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस पहले ही इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाने का ऐलान कर चुकी है।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पदयात्रा को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।

समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

मार्ग: श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा

व्यवस्था: इस मार्ग की सर्विस रोड पूरी तरह बंद रहेगी।

 

महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।