Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ नकटी बुलडोजर विवाद पर गरमाई सियासत: आज कलेक्टोरेट तक पदयात्रा, कल स...
नकटी बुलडोजर विवाद पर गरमाई सियासत: आज कलेक्टोरेट तक पदयात्रा, कल से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह
छत्तीसगढ़

नकटी बुलडोजर विवाद पर गरमाई सियासत: आज कलेक्टोरेट तक पदयात्रा, कल से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह

Mor Anchal Desk 12 July 2026
Share :

रायपुर की नई राजधानी क्षेत्र के ग्राम नकटी में गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रभावित ग्रामीण आज राजधानी रायपुर में कलेक्टोरेट तक पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की गई है।

पदयात्रा के बाद सत्याग्रह

मजदूर महासंघ की उपाध्यक्ष पार्वती साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों की पदयात्रा सुबह 11 बजे शुरू होगी। कलेक्टोरेट चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पार्वती साहू अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठेंगी।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं, जिनमें—

  • जिन गरीब परिवारों के मकान तोड़े गए, उन्हें उसी स्थान पर सभी सुविधाओं से युक्त नया मकान दिया जाए।
  • मकान निर्माण के लिए लिया गया कर्ज माफ किया जाए।
  • प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
  • यदि पीएम आवास योजना के तहत बने मकान अवैध थे, तो अनुमति देने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

विवाद गहराया

नकटी में मकानों पर हुई कार्रवाई के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। प्रभावित परिवार प्रशासन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए पुनर्वास और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। अब पदयात्रा और सत्याग्रह के जरिए आंदोलन को और तेज करने की तैयारी है।