Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ नरेंद्र खांडे हत्याकांड: पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़...
नरेंद्र खांडे हत्याकांड: पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़

नरेंद्र खांडे हत्याकांड: पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Mor Anchal Desk 20 July 2026
Share :

बिलासपुर | सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के समर्थन में रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला बिलासपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे। संगठन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

धरना स्थल पहुंचकर जताया समर्थन

धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के संघर्ष में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

‘न्याय में देरी स्वीकार नहीं’

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष अनिल पाली ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई और दोषियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन पीड़ित परिवार के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगा।

प्रशासन के सामने रखीं प्रमुख मांगें

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि—

हत्याकांड की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए।

सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

बाल संप्रेक्षण गृह सहित अन्य संवेदनशील संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

‘न्याय मिलने तक जारी रहेगा समर्थन’

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक संगठन अपना समर्थन और संघर्ष जारी रखेगा।