Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में आज मनाया जाएगा हरेली तिहार, CM हाउस में होगी हल-नांगर की पूजा 🔴 बिलासपुर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र का मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर डराने की साजिश 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बाद तेज बारिश के आसार; 10 से ज्यादा जिलों में आज येलो अलर्ट 🔴 महतारी वंदन योजना का बढ़ेगा दायरा, अब 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिल सकता है लाभ 🔴 अभनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार 🔴 छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; IPL की तर्ज पर होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन 🔴 दुर्ग में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार 🔴 विश्व आदिवासी दिवस पर अमित बघेल का बड़ा बयान- “छत्तीसगढ़िया मन खुद नीति बनाही अउ खुद राज करही” 🔴 10 अगस्त को रायपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 3 घंटे कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट 🔴 शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या; 12 फीट गहरी सीमेंट पाइप में छिपाया शव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ PRSU BCA मेरिट लिस्ट में अभनपुर का जलवा: नेताजी सुभाष कॉलेज के रूपा...
PRSU BCA मेरिट लिस्ट में अभनपुर का जलवा: नेताजी सुभाष कॉलेज के रूपांक साहू और वैशाली साहू ने बनाई टॉप-10 में जगह
छत्तीसगढ़

PRSU BCA मेरिट लिस्ट में अभनपुर का जलवा: नेताजी सुभाष कॉलेज के रूपांक साहू और वैशाली साहू ने बनाई टॉप-10 में जगह

Mor Anchal Desk 21 July 2026
Share :

रायपुर/अभनपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) ने BCA पार्ट-03 वार्षिक परीक्षा (मार्च-अप्रैल 2025) की आधिकारिक मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार की मेरिट सूची में रायपुर के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला, वहीं अभनपुर के बेलभाठा स्थित नेताजी सुभाष कॉलेज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान दिलाया।

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में विवेकानंद महाविद्यालय, रायपुर की खुशी बनर्जी ने 3000 में 2492 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मुस्कान अग्रवाल (महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर) रहीं, जबकि आशीष निषाद (पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति कॉलेज, रायपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चौथे स्थान पर प्रिया सोनवानी और पांचवें स्थान पर युवराज सिंह रहे। दोनों ही सेंट विन्सेंट पल्लोटी महाविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थी हैं। छठे स्थान पर जैस्मिन बानो मणिहार (सेठ पी.सी. अग्रवाल स्मृति कॉलेज, नवापारा-राजिम), सातवें स्थान पर तनिषा शर्मा तथा आठवें स्थान पर नेहा जेना (दिशा कॉलेज, रायपुर) ने जगह बनाई।

अभनपुर के लिए गर्व की बात

इस मेरिट सूची की खास उपलब्धि नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर) के नाम रही। कॉलेज के रूपांक साहू ने 2389 अंक प्राप्त कर 9वां स्थान, जबकि वैशाली साहू ने 2385 अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया। एक ही कॉलेज के दो विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में शामिल होना कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता पर कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।

PRSU BCA टॉप-10 मेरिट लिस्ट

1. खुशी बनर्जी – 2492 अंक – विवेकानंद महाविद्यालय, रायपुर


2. मुस्कान अग्रवाल – 2486 अंक – महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर


3. आशीष निषाद – 2482 अंक – पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति कॉलेज, रायपुर


4. प्रिया सोनवानी – 2476 अंक – सेंट विन्सेंट पल्लोटी महाविद्यालय, रायपुर


5. युवराज सिंह – 2448 अंक – सेंट विन्सेंट पल्लोटी महाविद्यालय, रायपुर


6. जैस्मिन बानो मणिहार – 2437 अंक – सेठ पी.सी. अग्रवाल स्मृति कॉलेज, नवापारा (राजिम)


7. तनिषा शर्मा – 2404 अंक – दिशा कॉलेज, रायपुर


8. नेहा जेना – 2395 अंक – दिशा कॉलेज, रायपुर


9. रूपांक साहू – 2389 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)


10. वैशाली साहू – 2385 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)