Mor Anchal

मोर अंचल

हर पल हर खबर
Breaking
🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव 🔴 छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 🔴 छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरें: महानदी विवाद पर दिल्ली में बैठक, बस्तर ओलंपिक के पंजीयन शुरू, RDA के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 🔴 दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को हाईकोर्ट से राहत, 31 सप्ताह के गर्भ के समापन की मिली अनुमति 🔴 छत्तीसगढ़ में हाथी का हमला? खेत में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, दरहोरा गांव में पसरा मातम 🔴 नवा रायपुर में प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर मंथन; 8 अक्टूबर को होगी किसान महासभा 🔴 छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: धमतरी में एम्बुलेंस सवार नर्स की मौत, सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक 🔴 सरगुजा में करंट की चपेट में आया हाथी का बच्चा, मौके पर मौत; रातभर शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड 🔴 लेमरू गैंगरेप मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 20-20 साल की सजा 🔴 श्मशान के पास चल रही थी कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया, ग्रामीणों ने 9 लोगों को पकड़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 पिता को फिर जिंदा करने की उम्मीद में ,4 साल तक Freezer में रखा शव

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

Home छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति मनोरंजन
होम छत्तीसगढ़ PRSU B.P.Ed. मेरिट लिस्ट में अभनपुर का दबदबा: नेताजी सुभाष कॉलेज के...
PRSU B.P.Ed. मेरिट लिस्ट में अभनपुर का दबदबा: नेताजी सुभाष कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह, BCA में भी दो छात्रों ने किया कमाल
छत्तीसगढ़

PRSU B.P.Ed. मेरिट लिस्ट में अभनपुर का दबदबा: नेताजी सुभाष कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह, BCA में भी दो छात्रों ने किया कमाल

Mor Anchal Desk 21 July 2026
Share :

रायपुर/अभनपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) ने B.P.Ed. चौथे सेमेस्टर (मई-जून 2025) की मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार मेरिट सूची में अभनपुर के बेलभाठा स्थित नेताजी सुभाष कॉलेज का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में कॉलेज के 6 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जो कॉलेज और पूरे अभनपुर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सबसे बड़ी उपलब्धि गुंजा सिन्हा ने हासिल की। उन्होंने 1600 में 1297 अंक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमन नाग ने 1253 अंक के साथ तीसरा स्थान, सुमंत नायक ने 1231 अंक के साथ छठा स्थान, पायल और अफला लकड़ा ने 1226-1226 अंक के साथ संयुक्त आठवां स्थान, जबकि रॉबिन एक्का ने 1219 अंक हासिल कर दसवां स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर ख्याति साहू (विप्र आर्ट्स, कॉमर्स एवं फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, रायपुर) रहीं। चौथे स्थान पर निधि सेन (नेताजी सुभाष कॉलेज), पांचवें स्थान पर उपासना सिंह (विप्र कॉलेज) और नौवें स्थान पर लीना (संत गुरु घासीदास शासकीय कॉलेज, कुरूद) ने जगह बनाई।

B.P.Ed. टॉप-10 मेरिट लिस्ट

1. गुंजा सिन्हा – 1297 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)

2. ख्याति साहू – 1261 अंक – विप्र आर्ट्स, कॉमर्स एवं फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, रायपुर

3. सुमन नाग – 1253 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)

4. निधि सेन – 1249 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)

5. उपासना सिंह – 1239 अंक – विप्र आर्ट्स, कॉमर्स एवं फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, रायपुर

6. सुमंत नायक – 1231 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)

7. मुकेश कुमार निर्मलकर – 1228 अंक – संत गुरु घासीदास शासकीय कॉलेज, कुरूद

8. पायल – 1226 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर) (संयुक्त आठवां स्थान)

9. अफला लकड़ा – 1226 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर) (संयुक्त आठवां स्थान)

10. लीना – 1220 अंक – संत गुरु घासीदास शासकीय कॉलेज, कुरूद

11. रॉबिन एक्का – 1219 अंक – नेताजी सुभाष कॉलेज, बेलभाठा (अभनपुर)

BCA में भी लहराया अभनपुर का परचम

नेताजी सुभाष कॉलेज की सफलता केवल B.P.Ed. तक सीमित नहीं रही। हाल ही में जारी PRSU BCA पार्ट-3 मेरिट सूची में भी कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाकर अभनपुर का गौरव बढ़ाया।

रूपांक साहू ने 2389 अंक प्राप्त कर 9वां स्थान, जबकि वैशाली साहू ने 2385 अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया। लगातार दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची में नेताजी सुभाष कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन कॉलेज की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

कॉलेज प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे पूरे संस्थान, अभिभावकों और अभनपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।